Contact for Advertising

Contact for Advertising

Latest News

बुधवार, 11 अक्टूबर 2023

रेबीज से बचने के लिए कैम्प लगाकर किया लोगो को जागरूक

रेबीज से बचने के लिए कैम्प लगाकर किया लोगो को जागरूक

जमशेदपुर

सुनील बरनवाल 

 जमशेदपुर के जूसको एनिमल हॉस्पिटल में विश्व एंटी रेबीज दिवस के दिन दोस्त एनिमल्स वेलफेयर और टाटा स्टील के सौजन्य से कुत्तों एवं बिल्लियों को जानलेवा बिमारी रेबीज से सुरक्षित रखने के लिए फ्री एंटी रेबीज कैंप लगाया गया‌। इस कैंप में कुल 127 आवारा और घरेलू जानवरों को नि:शुल्क टीका लगाया गया। इस अभियान में डॉक्टर सतीश राघौटे, आकाश डे, विवेक दरिहारे, निर्मल विवेक, गगन सिंह, विवेक गुप्ता, कलात पम्पा आदि उपस्थित थे। संस्था द्वारा लगातार कई वर्षों से विश्व एंटी रेबीज दिवस पर इस तरह का कार्यक्रम प्रदेश में लगाया जाता रहा है।


वर्ल्‍ड रेबीज़ डे हर स वर्ष इस वायरल के प्रभाव और इसे रोकने के तरीकों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। यह दिन विश्व स्तर पर फ्रांसीसी जीवविज्ञानी, सूक्ष्म जीवविज्ञानी और रसायनज्ञ, लुई पाश्चर की पुण्यतिथि के मौके पर मनाया जाता है, जिन्होंने पहली रेबीज की वैक्‍सीन विकसित की थी। यह रेबीज़ की रोकथाम के लिए जागरूकता बढ़ाने का एकमात्र वैश्विक दिन है।

रेबीज से बचने के लिए कैम्प लगाकर किया लोगो को जागरूक
  • Title : रेबीज से बचने के लिए कैम्प लगाकर किया लोगो को जागरूक
  • Posted by :
  • Date : अक्टूबर 11, 2023
  • Labels :
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Top