Contact for Advertising

Contact for Advertising

Latest News

गुरुवार, 5 फ़रवरी 2026

भारत में लायंस इंटरनेशनल का 70वां जन्मदिन फलदार-फूलदार-छांददार और औषधीयुक्त पौधों लगाकर मनाया गया

 भारत में लायंस इंटरनेशनल का 70वां जन्मदिन फलदार-फूलदार-छांददार और औषधीयुक्त पौधों लगाकर मनाया गया

 

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा: लायंस इंटरनेशनल यूएनओ के चार्टर के अनुसार चलने वाली दुनिया के 200 से अधिक देशों में समाज सेवा के काम करने वाली सबसे बड़ी गैर सरकारी संस्था है। जिसके 50 हजार के करीब क्लब और 14 लाख के करीब सदस्य हैं। यह संस्था 1917 से विभिन्न मुल्कों में दिन-रात सेवा कार्यों को समर्पित है।पिछले 27 सालों से पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर में फैले हुए डिस्ट्रिक्ट 321D में चीफ एडमिनिस्ट्रेशन कैबिनेट सचिव, पब्लिक रिलेशन अधिकारी और क्लब अध्यक्ष के पदाधिकारी रहे लायन डॉक्टर मुख्तियार सिंह धालीवाल के सम्मान में, उनके सत्कार्योग्य दोस्त लेफ्टिनेंट जनरल जसबीर सिंह ढिल्लो ने विशिष्ट सेवा मेडल की ओर से स्थानीय होटल में शानदार खाने की दावत देकर, भारत में लायंस का 70वां जन्मदिन मनाया गया।यहां वर्णनयोग्य है कि लायन डॉक्टर धालीवाल को लायंस इंटरनेशनल हेडक्वार्टर ओक ब्रुक शिकागो यूएसए से सदी के डायमंड मेडल, वर्ल्ड सेकंड एक्सटेंशन अवार्ड, सीनियर बिल्डर मेडल से सम्मानित किया जा चुका है। इस समय श्री कुलदीप सिंह मिंहास, मिसेज सुरिंदर कौर मिंहास कैनेडियन जो कि सरी अस्पताल के प्लेटिनम डोनर और संत बाबा भाग सिंह यूनिवर्सिटी के लिए बड़ी रकम दान करते हैं, विशेष सम्मानयोग्य मेहमान थे।प्रबंधकीय जिम्मेदारियों को जनरल ढिल्लो साहिब की जीवन साथी, मिसेज गुरशरण कौर ढिल्लो हेड विमेन विंग आर्मी विमेन वेलफेयर सोसाइटी ने बाखूबी निभाया। इस समय भारत में लायंस का 70वां जन्मदिन मनाते हुए फलदार-फूलदार-छांददार और औषधीयुक्त पौधे लगाए गए, जिसकी पतवंतिया वलो भरपूर प्रशंसा की गई है।

भारत में लायंस इंटरनेशनल का 70वां जन्मदिन फलदार-फूलदार-छांददार और औषधीयुक्त पौधों लगाकर मनाया गया
  • Title : भारत में लायंस इंटरनेशनल का 70वां जन्मदिन फलदार-फूलदार-छांददार और औषधीयुक्त पौधों लगाकर मनाया गया
  • Posted by :
  • Date : फ़रवरी 05, 2026
  • Labels :
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Top