Contact for Advertising

Contact for Advertising

Latest News

गुरुवार, 24 नवंबर 2022

मोहाली में बदमाशों ने लूटी कार; होंडा सिटी से आए, बंदूकें लहराते हुए चलाईं गोलियां

 मोहाली में बदमाशों ने लूटी कार; होंडा सिटी से आए, बंदूकें लहराते हुए चलाईं गोलियां



Dr Rakesh punj 

Car Loot In Mohali : चंडीगढ़ (Chandigarh) से सटे पंजाब (Punjab) के मोहाली में अपराध (Mohali Crime) थमने का नहीं ले रहा है| शहर में बदमाशों की बेखौफियत का आलम कुछ इस कदर है कि आयेदिन यहां कोई न कोई घटना घट रही है| वहीं मोहाली में बेखौफ घूम रहे बदमाशों ने अब एक कार लूटी है|

जानकारी के मुताबिक, बीती देर रात इस घटना (Mohali Car Loot) को अंजाम दिया गया| बदमाश बंदूक की दम पर कार लूटकर फरार हो गए| हालांकि, कार चालक इस घटना में बाल-बाल सुरक्षित बच गया और इसके साथ ही अब पुलिस ने भी लूटी गई कार बरामद कर ली है|

होंडा सिटी से आए, बंदूकें लहराते हुए चलाईं गोलियां

बताया जाता है कि, यह पूरी घटना मोहाली के सेक्टर-88 स्थित पूरब अपार्टमेंट के नजदीक की है| बदमाशों ने जिस व्यक्ति से कार लूटी उसका नाम अरशद है| अरशद के अनुसार, उन्होंने हिमाचल जाने के लिए रेंट पर कार ली थी| वह कार लेकर हिमाचल के लिए निकल ही रहे थे कि इतने में ही अचानक से एक होंडा सिटी कार उनके सामने आकर रुकी और उससे चार लोग उतरे और उतरते ही बंदूकें लहराते हुए हवा में गोलियां चलाने लगे|

अरशद बताते हैं कि, देखते ही देखते ही इन बदमाशों ने उनपर बंदूक तान दी और उन्हें कार से दूर करते हुए दो बदमाश उनकी कार ले उड़े| जबकि दो अन्य बदमाश अपनी होंडा सिटी में सवार होकर मौके से फरार हो गए|

तुरंत पुलिस को किया फोन

इधर, घटना के बाद पीड़ित अरशद ने तुरंत पुलिस को सारी जानकारी दी| जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई| पुलिस ने घटना में सक्रियता दिखाते हुए कार को कुछ ही घंटों में बरामद कर लिया| पुलिस की जांच-पड़ताल में वीरवार सुबह सरहिंद के पास से कार बरामद की गई| बदमाश यहां सुनसान जगह पर कार छोड़ गए|

हाल ही में टैक्सी लूट ले गए थे बदमाश

मालूम रहे कि, हाल ही में मोहाली के खरड़ एरिया में एक टैक्सी की लूट हुई थी| बदमाशों ने टैक्सी बुक करने के बाद चालक को बंधक बना लिया था और बाद में चालक को छोड़ टैक्सी लेकर फरार हो गए थे| वहीं अभी तक पुलिस इस मामले में अपनी छानबीन कर रही है लेकिन कोई सफलता हासिल नहीं हो पाई है|

मोहाली में बदमाशों ने लूटी कार; होंडा सिटी से आए, बंदूकें लहराते हुए चलाईं गोलियां
  • Title : मोहाली में बदमाशों ने लूटी कार; होंडा सिटी से आए, बंदूकें लहराते हुए चलाईं गोलियां
  • Posted by :
  • Date : नवंबर 24, 2022
  • Labels :
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Top