डेरा ब्यास प्रमुख के खिलाफ गलत ब्यानबाजी करके मुख्यमंत्री मान व उसके सहियोगीयों ने पंजाब की परम्पराओं को ध्वस्त किया -तीक्ष्ण सूद
होशियारपुर /दलजीत अज्नोहा
पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ,वित्त मंत्री हरपाल चीमा तथा उनके सहयोगियों ने डेरा ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह के खिलाफ अपमानजनक ब्यानबाजी करके पंजाब की आस्था तथा धार्मिक परम्पराओं का अपमान किया गया है। पंजाब गुरुओं ,पीरों,पेंगोबरो की धरती रही है तथा लोग उन्हें आदर से देखते है। डेरा ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह एक धार्मिक गुरु के नाते दुनिया भर में समान होता है। उनमे डेरे के लाखों अनुयायियों की अटूट आस्था है। सत्ता के नशे में मदहोश मुख्यमंत्री भगवंत मान , ने उनके खिलाफ ब्यानबाजी करके उनकी आस्थाओं को चोट पहुंचाई है। इतिहास इस बात का गवाह है की धर्म गुरुओं के साथ टक्कर लेनी कितनी महंगी पढ़ सकती है। भगवंत मान को डेरा मुखी बाबा गुरिंदर सिंह से साथियों समेत माफ़ी मागनी चाहिए। इस मौके पर तीक्षण सूद व उनके साथ संजू अरोड़ा ,यशपाल शर्मा ,हरभजन पाल व अन्य साथी मौजूद थे।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें