Contact for Advertising

Contact for Advertising

Latest News

शुक्रवार, 13 जून 2025

लुधियाना पश्चिम उपचुनाव के प्रत्याशी संजीव अरोड़ा के लिए डॉ. इशांक कुमार ने किया प्रचार

 लुधियाना पश्चिम उपचुनाव के प्रत्याशी संजीव अरोड़ा के लिए डॉ. इशांक कुमार ने किया प्रचार


विधानसभा हलका लुधियाना पश्चिम के उपचुनाव के मद्देनजर सभी पार्टियों के नेता अपने प्रत्याशियों के लिए पूरी ताकत से प्रचार कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी संजीव अरोड़ा के लिए भी 'आप' की ओर से जोर-शोर से प्रचार किया जा रहा है। कल चब्बेवाल हलके के विधायक डॉ. इशांक कुमार भी लुधियाना पहुंचे और वार्ड नंबर 58 में संजीव अरोड़ा के पक्ष में कार्यकर्ताओं को लामबंद किया। लोगों के बीच पहुंचकर उन्होंने 'आप' की नीतियों और उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी और अपने प्रत्याशी के लिए वोट मांगे। वार्ड नंबर 58 के पार्षद कार्यालय में उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक भी की और पार्टी की चुनावी रणनीति पर चर्चा की। इस बैठक में सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल, विधायक दसूहा करमवीर सिंह घुम्मन, वार्ड नंबर 58 के पार्षद सतनाम सिंह सन्नी मास्टर, जसपाल सिंह, दलजीत राजू आदि मौजूद थे।

लुधियाना पश्चिम उपचुनाव के प्रत्याशी संजीव अरोड़ा के लिए डॉ. इशांक कुमार ने किया प्रचार
  • Title : लुधियाना पश्चिम उपचुनाव के प्रत्याशी संजीव अरोड़ा के लिए डॉ. इशांक कुमार ने किया प्रचार
  • Posted by :
  • Date : जून 13, 2025
  • Labels :
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Top