श्री शिव मंदिर बंसी नगर से 14 फरवरी को निकाली जाएगी भव्य शोभायात्राः डा. रमन घई
-शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर की बैठक और सेवादारों की लगाई ड्यूटियां
होशियारपुर /दलजीत अज्नोहा
बंसी नगर वैल्फेयर सोसायटी की बैठक डा. रमन घई की अगुवाई में शिव मंदिर बंसी नगर में हुई, जिसमें समूह बंसी नगर निवासी उपस्थित हुए। इस मौके पर महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में 14 फरवरी को निकाली जाने वाली शोभायात्रा संबंधी विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर डा. रमन घई ने बताया कि इस साल श्री शिवरात्रि एवं उत्सव कमेटी की तरफ से भव्य एवं विशाल शोभायात्रा शिव मंदिर बंसी नगर से निकाली जा रही है तथा मंदिर की तरफ से इसकी तैयारियां शुरु कर दी गई हैं। तैयारियों का जायजा लेने एवं सेवादारों को ड्यूटियां सौंपते हुए डा. रमन घई ने बताया कि यह बहुत ही खुशी की बात है कि इस बार महाशिवरात्रि के मौके पर यह सेवा एवं सौभाग्य मंदिर को मिला है। उन्होंने बताया कि शोभायात्रा मंदिर से शुरु होकर भरवाई अड्डा, सैशन चौक, सरकारी कालेज चौक, फगवाड़ा चौक (श्री राम चौक), से समूह बाजारों से होती हुई रेलवे रोड से पुनः सैशन चौक तथा यहां से शिव मंदिर बंसी नगर पहुंचकर विश्रामित होगी। उन्होंने बताया कि इसके लिए सेवादारों की ड्यूटियां लगाई गई हैं। डा. घई ने बताया कि इस उपलक्ष्य में प्रभातफेरियां प्रारंभ कर दी गई हैं। उन्होंने नगर निवासियों से आह्वान किया कि वह शोभायात्रा में बढ़चढ़कर भाग लें। इस मौके पर जगदीश मिन्हास, अशोक गोल्डी बिल्ला, देस राज ठाकुर, हरीश बेदी, मोहित संधू, राज कुमार, प्रिंस कुमार, विनीत पटियाल, अमित पटियाल, विक्रांत शर्मा, प्रदीप शाह, लक्की ढींगरा, राजा, राज कुमार बिल्ला, सलोचना, अमन, सिम्मी, चंचल, अनीता, प्रीती, रीतू घई, कृष्णा, राकेश, विजया, कांता, राज, विजय, लक्ष्मी, सविता, कमल नूरी, दीक्षा, निशा, सीमा, पिंकी, शशि, रानी, भारती व अन्य मौजूद थे।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें