केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और फेडरेशनों द्वारा 12 को हड़ताल के लिए की गई महत्वपूर्ण बैठक
हुशियारपुर/दलजीत अजनोहा
केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और मुलाजिम-पेंशनर जथेबंदियों द्वारा 12 फरवरी की हड़ताल संबंधी एक महत्वपूर्ण बैठक जिला हुशियारपुर किसान नेता शेर जंग बहादुर सिंह, पससफ ब्लाक प्रधन नरिंदर अजनोहा, जनरल सचिव मक्खण सिंह लंगेरी, मलकीत सिंह बाहोवाल, अमरजीत कुमार और परमजीत कातिब की अध्यक्षता में महिलपुर में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने चार बिल मजदूरों, किसानों और मेहनतकश लोगों के खिलाफ पास किए हैं। इन बिलों के खिलाफ देश की ट्रेड यूनियनों और फेडरेशनों द्वारा 12 फरवरी को देश भर में हड़ताल की जा रही है। आगुओं ने कहा महिलपुर में भी हड़ताल के इस एक्शन को सफल बनाया जाएगा। इस मौके पर शेर जंग बहादुर सिंह, मलकीत सिंह बहोवाल, नरिंदर अजनोहा, मक्खण सिंह लंगेरी, अमरजीत कुमार, परमजीत कातिब, चरंजीत सिंह, अमरजीत सिंह, सगली राम, धर्मवीर सिंह, गुरनाम चंद, बाबू ओम दत्त, लहिम्बर सिंह, कमलजीत सिंह, राम आसरा, बलदेव सिंह, वरिंदर शर्मा, सत्तपाल सिंह, परविंदर सिंह, नरिंदर मेहता, सरबजीत सिंह, हरमनोज कुमार, सुखजिंदर सिंह, परमजीत सिंह और लाखवीर सिंह आदि हाजिर थे।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें