Contact for Advertising

Contact for Advertising

Latest News

रविवार, 20 जुलाई 2025

गतका एक पारंपरिक सिख मार्शल आर्ट है/ जिला प्रधान विजय प्रताप

 गतका  एक पारंपरिक सिख मार्शल आर्ट है/ जिला प्रधान विजय प्रताप

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा 

गतका एक पारंपरिक सिख मार्शल आर्ट है। यह आत्म रक्षा और युद्ध कौशल का एक रूप है। गतका को एक खेल के रूप में खेला जाता है, जिसमें खिलाड़ी एक दूसरे के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करते है। इसके अलावा यह आत्म रक्षा का एक प्रभावी तरीका है। उक्त बात गतका एसोसिएशन होशियारपुर के प्रधान विजय प्रताप ने जिला स्तरीय गतका मुकाबले जो कि 26 जुलाई को करवाये जा रहे है को लेकर विचार चर्चा करने को लेकर बैठक के दौरान कही।

गतका फैडरेशन आफ इंडिया के नेतृत्व में पंजाब गतका एसोसिएशन के सहयोग से गतका एसोसिएशन जिला होशियारपुर द्वारा जिला स्तरीय गतका मुकाबले करवाने को लेकर गतका एसोसिएशन होशियारपुर की एक बैठक का आयोजन किया गया। मुकाबलों संबंधी जानकारी देते हुए जिला प्रधान विजय प्रताप ने बताया कि 26 जुलाई को लड़कों व लड़कियों के गत्तका मुकाबले लिटल फ्लावर पब्लिक सीनियर सैैकेंडरी स्कूल दसूहा में करवाए जाएंगे। इन मुकाबलों के दौरान अंडर-11, अंडर 14, अंडर 17,अंडर 19, अंडर 22, अंडर-25 व अंडर 30 वर्ग के मुकाबले करवाए जाएंगे। इस मौके पर महासचिव बलराज सिंह,एडवोकेट राजगुलजिंदर सिंह, मैनेजर नवदीप सिंह विर्क, हरविंदर सिंह विक्की, डा. सुखदेव सिंह लंगरपुर, सुशील संधू, मोहन सिंह आदि उपस्थित थे।

गतका  एक पारंपरिक सिख मार्शल आर्ट है/ जिला प्रधान विजय प्रताप
  • Title : गतका एक पारंपरिक सिख मार्शल आर्ट है/ जिला प्रधान विजय प्रताप
  • Posted by :
  • Date : जुलाई 20, 2025
  • Labels :
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Top