Contact for Advertising

Contact for Advertising

Latest News

रविवार, 15 फ़रवरी 2026

नेचर फेस्ट 2026 का भव्य आगाज़ सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने किया नेचर फेस्ट का विधिवत उद्घाटन लाजवंती खेल स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब

 नेचर फेस्ट 2026 का भव्य आगाज़


सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने किया नेचर फेस्ट का विधिवत उद्घाटन


लाजवंती खेल स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब


15 को प्रभ गिल व 17 को प्रसिद्ध पंजाबी गायक गुरदास मान की होगी सिंगर नाईट


प्राकृतिक विरासत, पर्यटन और संस्कृति के संगम का उत्सव है नेचर फेस्ट : डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन


होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा 

जिला प्रशासन होशियारपुर की ओर से स्थानीय लाजवंती खेल स्टेडियम में 17 फरवरी तक आयोजित किए जा रहे पाँच दिवसीय ‘नेचर फेस्ट’ का आज हर्षोल्लास और उत्साह के साथ शुभारंभ हुआ। सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने ज्योति प्रज्ज्वलित कर फेस्ट का विधिवत उद्घाटन करते हुए इसे जिले की प्राकृतिक, सांस्कृतिक और पर्यटन क्षमता को प्रदर्शित करने का सशक्त मंच बताया। इस दौरान उनके साथ डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन व मेयर सुरिंदर कुमार भी मौजूद थे। 


सांसद डॉ. राज कुमार ने कहा कि इस फेस्टिवल का मुख्य उद्देश्य जिले की समृद्ध प्राकृतिक विरासत, प्रमुख पर्यटन स्थलों, सांस्कृतिक धरोहर और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि नेचर फेस्ट के माध्यम से आमजन, विशेषकर युवाओं को जिले की प्राकृतिक संपदाओं से रूबरू कराया जाएगा तथा पर्यटन गतिविधियों को नई दिशा दी जाएगी।


उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि फेस्टिवल के दौरान पंजाब की लोक संस्कृति, पारंपरिक नृत्य, विद्यार्थियों की रंगारंग प्रस्तुतियां, हस्तकला प्रदर्शनी, स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी, फूड बाजार, किसान बाजार, पतंगबाजी, संगीतमयी संध्याएं सहित अनेक आकर्षक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।


कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में बताते हुए डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने कहा कि 14 फरवरी को जंगल सफारी ( चौहाल), सोलिस में नाइट कैंपिंग एवं स्टारगेजिंग, ओपन माइक, फैशन शो व सांस्कृतिक प्रस्तुतियां।

15 फरवरी को साइक्लोथॉन, तलवाड़ा में बर्ड वॉचिंग, फॉरेस्ट डिस्कवरी ट्रेल (ऑफ-रोडिंग व ट्रैकिंग), बोटिंग एवं ट्रेजर हंट। इसी दिन प्रसिद्ध गायक प्रभ गिल की सिंगर नाइट मुख्य आकर्षण रहेगी।


डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि 16 फरवरी को उन्नति, फैप्रो और सिट्रस में इंडस्ट्रियल विजिट, मियावाकी साइट विजिट, वन चेतना पार्क में किड्स कार्निवल तथा लाजवंती स्टेडियम में सांस्कृतिक गतिविधियां व स्टार नाइट।


उन्होंने बताया कि 17 फरवरी को विभिन्न प्रस्तुतियां, प्रतियोगिताओं के परिणाम व पुरस्कार वितरण समारोह होगा समापन अवसर पर प्रसिद्ध पंजाबी गायक गुरदास मान की सिंगर नाइट विशेष आकर्षण रहेगी।


डिप्टी कमिश्नर ने ज़िला वासियों से अपील की कि वे परिवार सहित इस अनूठे आयोजन में भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा देने के इस प्रयास को सफल बनाएं।

इस मौके पर चेयरमैन बैकफिंको संदीप सैनी, चेयरपर्सन ज़िला योजना कमेटी करमजीत कौर, चेयरमैन मार्किट कमेटी होशियारपुर जसपाल सिंह चेची, चेयरमैन नगर सुधार ट्रस्ट गुरविंदर सिंह पाबला, चेयरमैन होशियारपुर कोऑपरेटिव बैंक विक्रम शर्मा, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण सैनी, डिप्टी मेयर रंजीत चौधरी रंजीत चौधरी, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) निकास कुमार,अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (सामान्य) अमरबीर कौर भुल्लर, एसडीएम मुकेरियां ओएशी मंडल, कमिश्नर नगर निगम ज्योति बाला, एसडीएम होशियारपुर गुरसिमरनजीत कौर, सहायक कमिश्नर परमप्रीत सिंह, पीसीएस गुरप्रीत कौर के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

नेचर फेस्ट 2026 का भव्य आगाज़    सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने किया नेचर फेस्ट का विधिवत उद्घाटन    लाजवंती खेल स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब
  • Title : नेचर फेस्ट 2026 का भव्य आगाज़ सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने किया नेचर फेस्ट का विधिवत उद्घाटन लाजवंती खेल स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब
  • Posted by :
  • Date : फ़रवरी 15, 2026
  • Labels :
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Top