Contact for Advertising

Contact for Advertising

Latest News

गुरुवार, 16 अक्टूबर 2025

ट्राइडेंट ग्रुप के दीवाली मेले में गुरदास मान ने बांधा समय

 ट्राइडेंट ग्रुप के दीवाली मेले में गुरदास मान ने बांधा समय 

पद्मश्री राजिंदर गुप्ता के राज्यसभा प्रत्याशी होने से दिवाली की खुशी हुई दुगनी।

15000 से अधिक दर्शकों ने आनंद लिया, सुपरहिट गीतों पर झूमे लोग





बरनाला, ( डॉ राकेश पुंज/केशव वरदान पुंज ): ट्राइडेंट ग्रुप बरनाला के संस्थापक और राज्यसभा सदस्य के प्रत्याशी, पद्मश्री राजेंद्र गुप्ता के दूरदर्शी नेतृत्व में आयोजित हो रहा वार्षिक दिवाली मेला इस वर्ष अपनी भव्यता और उत्साह की चरम सीमा पर है। यह मेला, जो पिछले 2 दशकों से बरनाला निवासियों के लिए एक सांस्कृतिक और मनोरंजक सौगात रहा है, ने इस बार एक अविस्मरणीय शाम तब देखी जब देश के सबसे सम्मानित और प्रसिद्ध पंजाबी गायक, गुरदास मान ने मंच संभाला।


गत रात्रि, ट्राइडेंट ग्रुप के विशाल मैदान में आयोजित इस सांस्कृतिक संध्या में 15,000 से अधिक दर्शकों का हुजूम उमड़ा। जैसे ही 'मान' पंजाबी संगीत की धुन के साथ मंच पर पहुंचे, पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट और उत्साह से भर उठा। माहौल में एक ऊर्जा का संचार हो गया, जिसने यह साबित कर दिया कि गुरदास मान आज भी जन-जन के दिलों पर राज करते हैं।


मान के संबोधन के बाद, पद्मश्री राजेंद्र गुप्ता ने मंच संभाला और गुरदास मान को 'पंजाब का मान' बताया। गुप्ता ने मान साहब की कला और योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि गुरदास मान केवल पंजाब का ही नहीं, बल्कि पूरे देश का मान हैं। उन्होंने अपनी गायकी और कला के माध्यम से पंजाबी संस्कृति, भाषा और संगीत को न केवल भारत में, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने में अहम योगदान दिया है।उनकी कला समय की सीमाओं से परे है। गुप्ता ने बरनाला निवासियों के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हर साल दिवाली मेले के माध्यम से वह शहर को एक यादगार मनोरंजन देना चाहते हैं।


ट्राइडेंट ग्रुप के संस्थापक पद्मश्री राजेंद्र गुप्ता ने कहा कि इस मेले का उद्देश्य न केवल दीवाली का उत्सव मनाना है, बल्कि शहरवासियों को सांस्कृतिक और सामाजिक रूप से जोड़ना भी है। उन्होंने कहा कि मेले में हर वर्ष देशभर के प्रसिद्ध कलाकारों को बुलाने का उद्देश्य युवाओं और बच्चों को प्रेरित करना भी है। गुरदास मान की प्रस्तुति और प‌द्मश्री राजेंद्र गुप्ता के सफल आयोजन ने यह सुनिश्चित कर दिया कि बरनाला के निवासियों के लिए यह दिवाली मेला वर्षों तक एक खुशनुमा याद बनकर रहेगा।


समागम के मुख्य अतिथि, सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर ने ट्राइडेंट ग्रुप और पद्मश्री राजेंद्र गुप्ता के सामुदायिक प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ट्राइडेंट ग्रुप की तरफ से पिछले 20 वर्षों से बरनाला में यह दिवाली मेला लगातार आयोजित कैलेंडर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बताया। किया जा रहा है। हर वर्ष गुप्ता बरनाला निवासियों को किसी न किसी बड़े और लोकप्रिय कलाकार से रूबरू करवाते हैं, जिससे स्थानीयलोगों को बेहतरीन मनोरंजन और सांस्कृतिक खुराक मिलती है। 


औपचारिकताओं के बाद, तकरीबन ढाई घंटे तक गुरदास मान ने अपने शानदार गीतों की प्रस्तुति से महफिल लूट ली। उनके कालातीत और भावपूर्ण गीतों ने श्रोताओं को झूमने और नाचने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने अपने उन सुपरहिट गीतों को गाया, जिनकी दीवानगी आज भी बरकरार है। इन गीतों में प्रमुख थेः 'छल्ला, 'दिल दा मामला है', 'की बनू दुनिया दा', 'पीर तेरी जान दी", "अपना पंजाब होवे', 'बूट पॉलिशा', बाबे भांगड़ा पाऊंदे ने' और 'बस रहन दी छेड ना ददर्दा नू'""।


जैसे-जैसे मान साहब ने एक के बाद एक सुपरहिट गाना गाया, पंडाल का माहौल उत्साह और उमग के शिखर पर पहुंच गया। इस दौरान, गुरदास मान ने भावुक होकर मरहम पंजाबी गायक राजवीर जवधा को भी स्टेज से याद किया। उन्होंने राजवीर जवधा को श्रद्धांजलि देते हुए उनकी याद में एक मार्मिक गाना भी गाया, जिससे माहौल कुछ पल के लिए शांत और भावुक हो गया।




गुरदास मान ने अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए ट्राइडेंट ग्रुप के संस्थापक पद्मश्री राजेंद्र गुप्ता को राज्यसभा सदस्य बनने पर हार्दिक बधाई दी। मान ने गुप्ता की सराहना करते हुए कहा कि जिस तरह गुप्ता ने व्यापार और उद्योग के क्षेत्र में अपना नाम चमकाया है और ट्राइडेंट को विश्व पटल घर स्थापित किया है, मुझे पूर्ण विश्वास है कि वह उसी समर्पण और योग्यता के साथ देश के सर्वोच्च सदन, राज्यसभा में भी पंजाब से संबंधित मसलों को प्रभावशाली ढंग से उठाएंगे और हमारे राज्य के मान को बढ़ाएंगे। मान ने विश्वास जताया कि गुप्ता की उपस्थिति से पंजाब के ज्वलंत मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर एक मजबूत आवाज मिलेगी।



इस सफल समागम में अनेक विशिष्ट अतिथि और गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित थे, जिनमें आम आदमी पार्टी के हलका इंचार्ज हरिंदर धालीवाल, सांसद मीत हेयर के ओ.एस.डी. हसनप्रीत भारद्वाज, जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेक सिंधवानी, एस. सी. कमीशन पजाय के सदस्य रुपिदर शीतल बंटी, 'आप' के यूथ विंग के जिला अध्यक्ष इशविंदर जडू शामिल थे।


प्रशासनिक अधिकारियों में एस. डी. एम. बरनाला सोनम, एस.डी.एम. तपा आयुष कुमार, एस.पी. (डी) अशोक शर्मा, डी.एस.पी. सतवीर सिंह बैस, डी.एस.पी. कुलवंत सिंह सी.आई.ए. इंचार्ज इंस्पैक्टर बलजीत सिंह, इंस्पैक्टर हरमनजीत सिंह, इंस्पैक्टर शेरविंदर सिंह, इस्पैक्टर निर्मलजीत सिंह भी मौजूद थे।



राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से भाजपा के महासचिव नरेंद्र गर्ग नीटा, कालोनाइजर रवि प्रकाश अग्रवाल, वरिष्ठ नेता राज धौला, नगर पार्षद धर्म सिंह फौजी, नगर पार्षद हरबख्शीश सिंह गोनी, सतीश चीमा, पवन सिंगला, शिव सेवा संघ शास्त्री मार्कीट के अध्यक्ष एडवोकेट सोमनाथ गर्ग, युवराज बंसल युवी भी उपस्थित थे।


ट्राइडेंट ग्रुप के प्रशासन प्रमुख रूपिंद्र गुप्ता, अनिल गुप्ता, और साहिल गुलाटी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इन सभी के अतिरिक्त, बरनाला शहर के भारी संख्या में निवासी इस ऐतिहासिक और संगीतमय शाम का हिस्सा बने, जिससे बरनाला का दिवाली मेला इस वर्ष एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया।

ट्राइडेंट ग्रुप के दीवाली मेले में गुरदास मान ने बांधा समय
  • Title : ट्राइडेंट ग्रुप के दीवाली मेले में गुरदास मान ने बांधा समय
  • Posted by :
  • Date : अक्टूबर 16, 2025
  • Labels :
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Top