Contact for Advertising

Contact for Advertising

Latest News

मंगलवार, 15 जुलाई 2025

केंद्रीय राज्य सहकारिता मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने संस्थान के कार्यों को सराहा।

 केंद्रीय राज्य सहकारिता मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने संस्थान के कार्यों को सराहा।

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा 


दिव्य ज्योति जागृती संस्थान के संस्थापक एवं संचालक गुरुदेव श्री आशुतोष महाराज जी के शिष्य स्वामी सज्जनानंद जी ने केंद्रीय राज्य सहकारिता मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर से कपूरथला के RCF (रेलवे कोच फैक्ट्री) में शिष्टाचार भेंट की। भेंट के दौरान उन्होंने संस्थान द्वारा चलाई जा रही विभिन्न धार्मिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों के बारे में बताया। जिसके बारे में जानकार केंद्रीय राज्य मंत्री ने कार्यों की प्रशंसा की। स्वामी जी ने बताया कि किस प्रकार भारतीय संस्कृति की देसी नस्ल को संस्थान की कामधेनु गौशाला संवर्धन एवं संरक्षण कर रही है। सभी गायों का चारा जैविक होता है। नूरमहल में श्री आशुतोष महाराज आयुर्वैदिक फार्मेसी की स्थापना की गई हैं। जिसमें भारतीय आयुर्वेद ग्रंथों के अनुसार ही औषधियां बनाई जाती हैं। जैविक फलों का बाग भी लगाया गया हैं। जिसमें कई प्रकार के फल जैविक तरीके से उगाए जाते हैं। नेत्रहीनों को साबुन, मोमबत्तियां बनाने का रोज़गार दिया गया है। तिहाड़ जेल के भीतर संस्थान के आश्रम हैं जहां कैदियों को सत्संग एवं ध्यान के साथ जोड़ा जाता है। कैदियों को फूलों से रंग बनाने का प्रशिक्षण भी दिया जाता है। गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए निःशुल्क स्कूल चलाए जा रहे हैं। इस अवसर रेल कोच फैक्ट्री के GM एस एस मिश्रा, सुखदेव सिंह, वरिंदर सिंह जस्सी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

केंद्रीय राज्य सहकारिता मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने संस्थान के कार्यों को सराहा।
  • Title : केंद्रीय राज्य सहकारिता मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने संस्थान के कार्यों को सराहा।
  • Posted by :
  • Date : जुलाई 15, 2025
  • Labels :
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Top