Contact for Advertising

Contact for Advertising

Latest News

सोमवार, 2 अक्टूबर 2023

जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी की ओर से केंद्रीय जेल में 31 अक्टूबर तक नशा छुड़ाओ अभियान की शुरुआत

 जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी की ओर से केंद्रीय जेल में 31 अक्टूबर तक नशा छुड़ाओ अभियान की शुरुआत

 होशियारपुर=दलजीत अजनोहा

जिला एवं सत्र न्यायधीश-कम-चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी दिलबाग सिंह जौहल के  निर्देशों व सी.जे.एम-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी के नेतृत्व में केंद्रीय जेल होशियारपुर में नशा छुड़ाओ अभियान की शुरुआत की गई। यह अभियान 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलाया जा रहा है।

इस मौके पर चीफ लीगल एड डिफेंस कौंसल विशाल कुमार, डिप्टी लीगल एड डिफेंस कौंसल संदीप की ओर से केंद्रीय जेल में बंद हवालातियों, कैदियों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया व नशे के बुरे प्रभावों के बारे में जागरुक किया गया। उन्होंने बताया कि उपरोक्त अभियान का उद्देश्य जेल से बाहर आकर नौजवान को नशे को छोडक़र अच्छे कार्यों पर ध्यान लगवाना है। इस दौरान हवालातियों व कैदियों को उनके कानूनी अधिकारों के बारे में भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई है। इस मौके पर जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी की ओर से पवन कुमार भी मौजूद थे।

 जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी की ओर से केंद्रीय जेल में 31 अक्टूबर तक नशा छुड़ाओ अभियान की शुरुआत
  • Title : जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी की ओर से केंद्रीय जेल में 31 अक्टूबर तक नशा छुड़ाओ अभियान की शुरुआत
  • Posted by :
  • Date : अक्टूबर 02, 2023
  • Labels :
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Top