Contact for Advertising

Contact for Advertising

Latest News

मंगलवार, 26 सितंबर 2023

पंजाब सरकार आर्थिक प्रबंधन के मोर्चे पर पूरी तरह फेल : चुग सरकार पंजाब के कर्ज को लेकर स्वेत पत्र जारी करे : चुग

पंजाब सरकार आर्थिक प्रबंधन के मोर्चे पर पूरी तरह फेल : चुग



सरकार पंजाब के कर्ज को लेकर स्वेत पत्र जारी करे : चुग
 
चंडीगढ़ : 25 सितम्बर
केशव वरदान पुंज
डा राकेश पुंज 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने मिडिया में बयान जारी कर भगवंत मान सरकार के आर्थिक कुप्रबंधन पर सवाल उठाए | उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार को कर्ज लेकर घी पीने की आदत लग चुकी है | सरकार कर्ज पर कर्ज लिए जा रही है लेकिन यह कहाँ और कैसे खर्च हो रहा है इसका कोई हिसाब नहीं दिया जा रहा |

चुग ने कहा कि माननीय राज्यपाल ने पत्र लिखकर सरकार से पूछा है कि अभी तक लिया गया कर्ज सरकार को मुख्यमंत्री को बताना चाहिये कि कहाँ खर्च हुआ है | भगवंत मान सरकार लगातार संविधान और संविधानिक मर्यादाओं को तोड़ रही है | राज्यपाल के पूछे जाने पर उनके पास कोई जवाब नहीं है | राज्यपाल के 25 बार सवाल पूछने पर भी कोई जवाब नहीं मिलता है बल्कि सदन में मजाक उड़ाया जाता है |  

चुग ने कहा कि पंजाब के आर्थिक हालत चिंतनीय हैं , भगवंत मान सरकार आने के बाद सरकार पर कुल कर्ज लगभग 4 लाख करोड़ रुपये हो गया है है | और सरकार प्रतिदिन लगभग 100 करोड़ रुपये का कर्ज पर कर्ज लिए जा रही है | भगवंत मान सरकार पंजाब की जनता को मुर्ख बनाने का प्रयास कर रही है | एक तरफ प्रदेश के विकास के लिए पैसे की कमी का हवाला दिया जाता है दूसरी और कर्ज लेकर सरकार हिसाब नहीं दे रही है |

चुग ने कटाक्ष करते हुए कहा कि सरकार को बताना चाहिए कि खनन नीलामी से और शराब बिक्री से आये आये 40 हज़ार करोड़ रुपये कहाँ खर्च हुए हैं | भगवंत मान सरकार भ्रष्टाचार को खतम करने के मुद्दे पर सत्ता में आई पार्टी सबसे अधिक भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिए जा रही है |
पंजाब सरकार आर्थिक प्रबंधन के मोर्चे पर पूरी तरह फेल : चुग  सरकार पंजाब के कर्ज को लेकर स्वेत पत्र जारी करे : चुग
  • Title : पंजाब सरकार आर्थिक प्रबंधन के मोर्चे पर पूरी तरह फेल : चुग सरकार पंजाब के कर्ज को लेकर स्वेत पत्र जारी करे : चुग
  • Posted by :
  • Date : सितंबर 26, 2023
  • Labels :
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Top