Contact for Advertising

Contact for Advertising

Latest News

सोमवार, 9 फ़रवरी 2026

निर्मल दोस्त बने मिशन न्यू इंडिया के राज्य सीनियर उप प्रधान/हाई कमांड का किया धन्यवाद

 निर्मल दोस्त बने मिशन न्यू इंडिया के राज्य सीनियर उप प्रधान/हाई कमांड का किया धन्यवाद


        - मिशन न्यू इंडिया के राष्ट्रीय प्रधान श्री रवि चाणकिया ने मिशन न्यू इंडिया के राज्य उप प्रधान निर्मल दोस्त (रायकोट) की गतिविधियों को देखते हुए और मिशन न्यू इंडिया के राष्ट्रीय संगठन महासचिव डॉ. राकेश पुंज की सिफारिश पर पंजाब राज्य का सीनियर उप प्रधान नियुक्त किया है।


इस नई नियुक्ति पर मिशन न्यू इंडिया के राष्ट्रीय प्रधान श्री रवि चाणकिया ने उम्मीद जताई कि निर्मल दोस्त पहले से भी ज्यादा मिशन न्यू इंडिया के लिए काम करेंगे। अपने बधाई संदेश में उन्होंने कहा कि "निर्मल दोस्त जैसे निष्पक्ष, निर्भीक और जनसमर्पित पत्रकार का मिशन न्यू इंडिया के लिए गर्व की बात है। उनके अनुभव और जनसंपर्क से पंजाब में संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।"


मिशन न्यू इंडिया के राष्ट्रीय संगठन महासचिव डॉ. राकेश पुंज ने अपने बधाई संदेश में कहा कि “निर्मल दोस्त द्वारा अब तक पत्रकारिता के माध्यम से समाज को जागरूक करने का जो कार्य किया है, वह बहुत प्रशंसनीय है। हमें पूरा विश्वास है कि वह मिशन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।”


निर्मल दोस्त ने अपनी नई नियुक्ति पर मिशन न्यू इंडिया की राष्ट्रीय नेतृत्व का धन्यवाद करते हुए कहा कि "मैं मिशन न्यू इंडिया की विचारधारा के अनुसार समाज, राष्ट्र और पत्रकारिता के मूल्यों के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से पहले से भी ज्यादा काम करूंगा।"


इस दौरान निर्मल दोस्त को समाज के विभिन्न क्षेत्रों के नेताओं, रिश्तेदारों, दोस्तों-मित्रों से बधाइयां मिल रही हैं।

निर्मल दोस्त बने मिशन न्यू इंडिया के राज्य सीनियर उप प्रधान/हाई कमांड का किया धन्यवाद
  • Title : निर्मल दोस्त बने मिशन न्यू इंडिया के राज्य सीनियर उप प्रधान/हाई कमांड का किया धन्यवाद
  • Posted by :
  • Date : फ़रवरी 09, 2026
  • Labels :
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Top