Contact for Advertising

Contact for Advertising

Latest News

शुक्रवार, 27 फ़रवरी 2026

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग उत्तराखंड में फिल्म “द लव ट्रस्ट” का भव्य मुहूर्त संपन्न*

 देहरादून 

 *सूचना एवं लोक संपर्क विभाग उत्तराखंड में फिल्म “द लव ट्रस्ट” का भव्य मुहूर्त संपन्न*




 



देहरादून के सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में फिल्म “द लव ट्रस्ट” का भव्य मुहूर्त संपन्न हुआ। उत्तराखंड में लगातार हो रही फिल्म शूटिंग से प्रदेश को नई पहचान मिल रही है और स्थानीय कलाकारों को बड़ा मंच मिल रहा है।देहरादून में फिल्म “द लव ट्रस्ट” का शुभ मुहूर्त पूरे विधि-विधान के साथ किया गया।

इस अवसर पर संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ० नितिन उपाध्याय एवं के०एस० चौहान ने नारियल फोड़कर फिल्म की औपचारिक शुरुआत की ,

इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि सुश्री इंद्राणी पांधी जो की एक मॉडल अभिनेत्री के साथ-साथ एक सफल व्यवसायी भी है वह उनका एक अपना लगभग 77 साल पुराना बहु प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान है जो कि " द हिमाचल टाइम्स "

 है जो की उत्तराखंड की राजधानी देहरादून , दिल्ली व हिमाचल प्रदेश से प्रकाशित होने वाला एक प्रमुख समाचार पत्र है।

उन्होंने अपने कर कमल से क्लैप देकर इस फिल्म के मुहूर्त की विधिवत शुरुआत की।

फिल्म का निर्देशन विक्की खरात कर रहे जिनके साथ बात और सहायक सुल्तान , आरजू खान भी हैं, जबकि निर्माता संतोष के. राय , फिल्म की संपूर्ण शूटिंग की ज़िम्मेदारी दुर्गा सिंह , विजय सिंह , नीरज शर्मा व निशु चौधरी के मजबूत कंधों पर हैं।

बतौर डी० ओ ० पी० देवाशीष सरकार इस जिम्मेदारी को संभाल रहे हैं।

इस फिल्म में बात और स्टिल फोटोग्राफर आशीष पांडे जी अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

यह फिल्म एक हॉरर लव स्टोरी है, जिसमें रोमांच और भावनाओं का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। फिल्म में समर्थ जुरेल, सुकून अरोड़ा, हरलीन कौर , मुस्ताक खान, राजेश पारसी, अमित खुवंशी  भूमिकाओं में नजर आएंगे।

स्थानीय कलाकार कि अगर हम बात करते हैं तो इसमें बड़े पर्दे पर उत्तराखंड के दो चेहरे दोबारा आपको देखने को मिलेंगे जिसमें सर्वप्रथम मनीष चौहान व अक्षय गिल प्रमुख है। इससे पहले भी यह   दोनों कलाकार हाल ही में रिलीज होने वाली एक बॉलीवुड मूवी में आपको देखने को मिल जाएंगे इसके साथ-साथ एक डांस सीक्वेंस में बबीता चौहान को भी आप देख सकेंगे।

निर्माताओं का कहना है कि उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता और सिंगल विंडो सिस्टम फिल्म शूटिंग को आसान बना रहा है, जिससे स्थानीय कलाकारों को भी रोजगार और पहचान मिल रही है। प्रदेश में बढ़ती फिल्म गतिविधियां उत्तराखंड को फिल्म निर्माण का नया हब बना रही हैं।

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग उत्तराखंड में फिल्म “द लव ट्रस्ट” का भव्य मुहूर्त संपन्न*
  • Title : सूचना एवं लोक संपर्क विभाग उत्तराखंड में फिल्म “द लव ट्रस्ट” का भव्य मुहूर्त संपन्न*
  • Posted by :
  • Date : फ़रवरी 27, 2026
  • Labels :
Next
This is the most recent post.
पुरानी पोस्ट
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Top