मिशन न्यू इंडिया के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ राकेश पुंज ने नितिन नबीन को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर दी बधाई
केशव वरदान पुंज
चंडीगढ़
मिशन न्यू इंडिया के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ राकेश पुंज ने भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन को इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए चयनित किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
डॉ पुंज ने अपने बधाई संदेश में कहा कि श्री नितिन नवीन जी का राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में चयन संगठन की दूरदर्शी सोच और भविष्य उन्मुख नेतृत्व का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि नितिन नवीन जी का अब तक का राजनीतिक एवं संगठनात्मक सफर अनुशासन, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा से परिपूर्ण रहा है, जिसने उन्हें इस सर्वोच्च संगठनात्मक दायित्व के लिए पूर्णतः योग्य सिद्ध किया है।
उन्होंने आगे कहा कि नितिन नवीन जी का युवा नेतृत्व, व्यापक अनुभव और स्पष्ट वैचारिक दृष्टि भारतीय जनता पार्टी को संगठनात्मक रूप से और अधिक सशक्त, अनुशासित एवं जनोन्मुखी बनाएगी। उनके नेतृत्व में पार्टी राष्ट्र सेवा, सुशासन और अंत्योदय के मूल सिद्धांतों को और अधिक प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करेगी।
डॉ राकेश पुंज ने यह भी विश्वास व्यक्त किया कि नितिन नवीन जी के कुशल मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी देश के युवाओं, महिलाओं, किसानों और समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया को नई गति प्रदान करेगी। उनका नेतृत्व पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने में मील का पत्थर सिद्ध होगा।
उन्होंने कहा कि नितिन नवीन जी की कार्यशैली, संगठन के प्रति प्रतिबद्धता और निर्णय क्षमता भारतीय जनता पार्टी को आने वाले समय में नई ऊँचाइयों तक ले जाने में निर्णायक भूमिका निभाएगी। यह नियुक्ति न केवल संगठन के लिए बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रहित के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।
अंत में डॉ राकेश पुंज ने नितिन नवीन जी को एक बार पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल, दूरदर्शी एवं ऐतिहासिक कार्यकाल की कामना की तथा आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहेगी और देश सेवा के अपने संकल्प को और अधिक मजबूती प्रदान करेगी।


0 comments:
एक टिप्पणी भेजें