Contact for Advertising

Contact for Advertising

Latest News

गुरुवार, 3 जुलाई 2025

ओंकार सिंह चाहलपुरी को लोकसभा हलका होशियारपुर से बुद्धिजीवी सेल का एडिशनल कन्वीनर नियुक्त किया गया संजीव कटारिया को गढ़शंकर से ब्लॉक कन्वीनर बनाया गया

 ओंकार सिंह चाहलपुरी को लोकसभा हलका होशियारपुर से बुद्धिजीवी सेल का एडिशनल कन्वीनर नियुक्त किया गया

संजीव कटारिया को गढ़शंकर से ब्लॉक कन्वीनर बनाया गया


होशियारपुर/दलजीत अजनोहा:

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता ओंकार सिंह चाहलपुरी ने एक विशेष बातचीत में बताया कि पार्टी हाईकमान ने उन पर विश्वास जताते हुए उन्हें लोकसभा हलका होशियारपुर से भाजपा बुद्धिजीवी सेल का एडिशनल कन्वीनर नियुक्त किया है। इसी के साथ संजीव कटारिया को भाजपा गढ़शंकर से ब्लॉक कन्वीनर बनाया गया है।


गौरतलब है कि ओंकार सिंह चाहलपुरी पूर्व में गढ़शंकर मंडल प्रधान, भाजपा जिला सचिव (होशियारपुर) और पंचायती राज सेल के राज्य सचिव जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। वहीं संजीव कटारिया भाजपा गढ़शंकर के पूर्व जनरल सेक्रेटरी रह चुके हैं और संगठन में कई अन्य जिम्मेदारियां भी निभा चुके हैं।


इस अवसर पर ओंकार सिंह चाहलपुरी ने भाजपा हाईकमान, बुद्धिजीवी सेल के स्टेट कन्वीनर पी.के.एस. भारद्वाज, स्टेट सेक्रेटरी निशांत खन्ना और ऑर्गनाइज़र अनुप सिंगला का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे पार्टी को होशियारपुर क्षेत्र में और अधिक मजबूत बनाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।


इस नियुक्ति पर भाजपा गढ़शंकर से अलोक राणा, इंदरजीत गोगना, नितिन शर्मा, पर्दीप बिल्ला, प्रदीप रंगीला, बिल्ला कंबाला, रजनीश जोशी, अजिंदर राणा, कुलदीप राज समुंद्रा, धीरज ऐरी, मनीष वशिष्ठ (शाम चौरासी) और विजय शर्मा (दसूहा) आदि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए ओंकार चाहलपुरी को बधाई दी।

ओंकार सिंह चाहलपुरी को लोकसभा हलका होशियारपुर से बुद्धिजीवी सेल का एडिशनल कन्वीनर नियुक्त किया गया  संजीव कटारिया को गढ़शंकर से ब्लॉक कन्वीनर बनाया गया
  • Title : ओंकार सिंह चाहलपुरी को लोकसभा हलका होशियारपुर से बुद्धिजीवी सेल का एडिशनल कन्वीनर नियुक्त किया गया संजीव कटारिया को गढ़शंकर से ब्लॉक कन्वीनर बनाया गया
  • Posted by :
  • Date : जुलाई 03, 2025
  • Labels :
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Top