Contact for Advertising

Contact for Advertising

Latest News

शुक्रवार, 30 मई 2025

सुखदेव सिंह ढींडसा थे पंजाब की राजनीति का एक बड़ा नाम : खन्ना

 सुखदेव सिंह ढींडसा थे पंजाब की राजनीति का एक बड़ा नाम  : खन्ना

खन्ना ने ढींडसा के निधन पर किया शोक व्यक्त, आत्मिक शांति के लिए की प्रार्थना

होशियारपुर /दलजीत अजनोहा 

 पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने पूर्व केंद्रीय मंत्री व अकाली दल के वरिष्ठ नेता सुखदेव सिंह ढींडसा का पंजाब की राजनीती में बड़ा नाम है। खन्ना ने कहा कि सुखदेव सिंह ढींडसा के निधन से प्रदेश ने एक लोकप्रिय नेता एवं समाज सेवी खो दिया है। सुखदेव सिंह ढींडसा द्वारा समाज को दी गयी सेवाओं के लिए उनका नाम सदैव याद रखा जायेगा। खन्ना ने सुखदेव सिंह ढींडसा के साथ बिताये पलों को स्मरण करते हुए कहा कि वे एक सुलझे हुए और दूरदर्शी नेता थे जिन्होंने अकाली भाजपा गठबंधन को मजबूती देने के लिए भरसक प्रयास किये थे। खन्ना ने कहा कि सुखदेव सिंह ढींडसा के मिलनसार संस्मरण अविस्मरणीय रहेंगे। खन्ना ने सुखदेव सिंह ढींडसा कि आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना भी की।

सुखदेव सिंह ढींडसा थे पंजाब की राजनीति का एक बड़ा नाम  : खन्ना
  • Title : सुखदेव सिंह ढींडसा थे पंजाब की राजनीति का एक बड़ा नाम : खन्ना
  • Posted by :
  • Date : मई 30, 2025
  • Labels :
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Top