Contact for Advertising

Contact for Advertising

Latest News

गुरुवार, 23 जून 2022

*पंजाब प्रदेश भूतपूर्व सैनिक प्रकोष्ठ [भाजपा] की वर्चुअल बैठक अयोजित

*पंजाब प्रदेश भूतपूर्व सैनिक प्रकोष्ठ [भाजपा] की वर्चुअल बैठक अयोजित*

 *कर्नल जयबंस सिंह राज्य मीडिया सलाहकार ने बैठक में विशेष रूप से भाग लिया*


 मोगा: 23 जून [कैप्टन सुभाष चंद्र शर्मा]: = कर्नल विवेक कुमार शर्मा [सेवानिवृत्त] ने बैठक के बारे में जानकारी सांझा करते हुए एक प्रैस नोट जारी किया। कर्नल विवेक कुमार शर्मा की अध्यक्षता में पंजाब भूतपूर्व सैनिक प्रकोष्ठ [ भा ज पा] की विशेष वर्चुअल बैठक हुई।  पंजाब प्रदेश भाजपा मीडिया सलाहकार कर्नल जयबंस सिंह [सेवानिवृत्त] बैठक में  विशेष रूप से उपस्थित हुए।  कर्नल विवेक ने बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों का अभिनंदन/ धन्यवाद करते हुए कहा कि "अग्निपथ योजना" को सफल बनाने  हेतु हमें तन मन से सहयोग करना होगा।  इस लिए हमें "अग्निपथ योजना " हेतु  लोगों को  विस्तृत जानकारी दे कर जागरूक करने के लिए गांव, शहर, प्रखंड, तहसील और जिला स्तर पर युवाओं के साथ बैठकें  करनी होगी, ताकि अधिक से अधिक नौजवान इस योजना का लाभ उठा सकें। प्रदेश को नशा मुक्त करने हेतु लोगों को जागरूक किया जाए। पूर्व सैनिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए उचित विभागों से संपर्क करना चाहिए। पंजाब में सक्रिय सैनिकों और पूर्व सैनिकों के उचित प्रोटोकॉल की बहाली के लिए पूर्व सैनिकों को काम करना है। कैप्टन बलोरा सिंह [जगराओं] गुरदयाल सिंह [ब्यास] सूबेदार बीपी शुक्ला [पटियाला], इंद्रजीत सिंह [फतेहगढ़ साहिब], कैप्टन हरदयाल सिंह भुल्लर [फिरोजपुर], जीत सिंह संधू, सुरिंदर सिंह [पटियाला], पवन कुमार [जालंधर] और सुखदेव सिंह [संगरूर] इत्यादि ने अपने        अपने विचार प्रस्तुत किए।  कर्नल विवेक कुमार शर्मा द्वारा व्यक्त विचारों पर, सभी ने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित कर आश्वासन दिया कि वे तन देही से  उपरोक्त कार्यो को पूरा  करेंगे। कर्नल विवेक ने बताया कि अगामी मीटिंग 29 जून दिनांक बुधवार को होगी एवं उन्होंने उन्हें धन्यवाद देते हुए बैठक का समापन भी किया।
*पंजाब प्रदेश भूतपूर्व सैनिक प्रकोष्ठ [भाजपा] की वर्चुअल बैठक अयोजित
  • Title : *पंजाब प्रदेश भूतपूर्व सैनिक प्रकोष्ठ [भाजपा] की वर्चुअल बैठक अयोजित
  • Posted by :
  • Date : जून 23, 2022
  • Labels :
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Top