*प्राचीन शिव मंदिर भरोवाल गांव में 27 फरवरी को मनाए जाने वाले महा शिवरात्रि के त्यौहार की तैयारियां निरंतर जारी
*समागम में सांसद मालविंदर सिंह कंग, डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रोड़ी और कैप्टन आर.एस. पठानियां होंगे मुख्य अतिथि
होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा प्राचीन शिव मंदिर भरोवाल में शिव शक्ति मंडल द्वारा हर वर्ष की तरह शिवरात्रि भंडारे को समर्पित समागम अध्यक्ष भुपिंदरपाल सिंह, राम लुभाया जी (ओंकार जी), महिंगा राम जी, प्रेम गिर जी, सुशील गिर जी, समूह संतों चेयरमैन हरजेश कुमार, उप प्रधान मनोज कुमार मोजी, मुख्य सचिव कुलविंदर बिट्टू, सरपंच धर्मिंदर सहोता, सचिव परदीप कुमार, दलवीर सिंह, लाली, इंदरजीत सिंह, लखबीर कुमार, गोल्डी सिंह, दलजीत सिंह, दर्शन सिंह, कुलदीप सिंह, सोहन सिंह, अविनाश, दलजीत सिंह, गीता, इंदरजीत सिंह, गोपाल कृष्ण डी.एस.पी., डॉक्टर शाम सुंदर सिन्हा, लोकेश गुप्ता, धर्मपाल सिंह, जॉइंट सेक्रेटरी रामपाल, अमित भम्मी, आत्म प्रकाश भम्मी, चिरंजी लाल गोगना, सरपंच इंदरजीत बरियाना, संदीप सिंह हेलरां, दलबीर कौर बठलां, सनी नागरा कक्कड़ां, चिरंजी लाल, अविनाश चंद्र सेला, सतनाम सिंह पखोवाल, लाखविंदर सिंह हयातपुर, हरीश कुमार द्वारा समूह देश विदेश की संगतों के सहयोग से 27 फरवरी को करवाया जा रहा है। इस संबंधी जानकारी देते हुए भुपिंदर पाल सिंह ने बताया कि इस अवसर पर सबसे पहले हवन की रस्म अदा की जाएगी। समागम में मालविंदर सिंह सांसद, जय कृष्ण सिंह रोड़ी डिप्टी स्पीकर पंजाब विधानसभा विधायक हलका गडशंकर और कैप्टन आर.एस. पठानियां पूर्व अध्यक्ष राजपूत वेलफेयर सोसाइटी बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इनके अतिरिक्त संत महापुरुष, विभिन्न पार्टियों के राजनीतिक नेता, 10 गांवों के पंच सरपंच गांव निवासी और शिव भगत भारी गिनती में शामिल होकर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे समागम दौरान संत महिंदर गिरी जी ब्रह्म ज्ञानी (ग्वालियर), स्वामी नारायण मंदिर से प्रगट गुरु हरि श्री आनंद स्वामी जी महाराज (अक्षरधाम वाले), नित्या स्वामी जी महाराज, ज्ञानेश्वर स्वामी जी महाराज, संत मक्खन सिंह जी टूटोमजारा, संत बलवीर सिंह शास्त्री, संत चरंजीत सिंह जस्सोवाल, संत ऋषीराज जी नवांशहर, संत प्रकाश गिरी जूनागढ़ वाले, संत अमरगिरी जी बाबा बालक नाथ मंदिर, संत रंगीला जी बाबा बालकनाथ मंदिर सहित समागम में पहुंच रहे संत महापुरुष संगतों को दर्शनों द्वारा कृतार्थ करेंगे

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें