Contact for Advertising

Contact for Advertising

Latest News

मंगलवार, 27 मई 2025

विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल की छात्राओं ने राष्ट्रीय स्तर पर बास्केटबॉल में कांस्य पदक प्राप्त किया ।

 विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल की छात्राओं ने राष्ट्रीय स्तर पर बास्केटबॉल में कांस्य पदक प्राप्त किया ।

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा 

विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल शिमला पहाड़ी होशियारपुर की दो छात्राओं - श्वेता और साक्षी बहल ने पंजाब की बास्केटबॉल टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए कांस्य पदक प्राप्त किया ।हाल में पटना , बिहार में हुई खेलो इंडिया यूथ गेम्स में खिलाड़ियों ने होशियारपुर जिले के लिए पहली बार यह ऐतिहासिक उपलब्धि प्राप्त की । खिलाड़ियों ने अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का श्रेय जिला स्पोर्ट्स विभाग की कोच अमनदीप कौर की सख़्त मेहनत को दिया । इस अवसर पर स्कूल के अध्यक्ष अनुराग सूद , फ्यूचर रेडी इंस्टिट्यूट से प्रोफ़ नजम रियाढ़, प्रिंसिपल शोभा रानी कंवर और चेतना ने खिलाड़ियों को मुबारकबाद दी । खिलाड़ियों को इस उपलब्धि के लिए पंजाब सरकार द्वारा पचास हज़ार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी ।

विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल की छात्राओं ने राष्ट्रीय स्तर पर बास्केटबॉल में कांस्य पदक प्राप्त किया ।
  • Title : विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल की छात्राओं ने राष्ट्रीय स्तर पर बास्केटबॉल में कांस्य पदक प्राप्त किया ।
  • Posted by :
  • Date : मई 27, 2025
  • Labels :
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Top