Contact for Advertising

Contact for Advertising

Latest News

मंगलवार, 9 अप्रैल 2024

गायक जसपाल पिंका के धार्मिक गीत ’’मूवी मईया दी बनानी है’’ का महूर्त मंदिर परिसर में किया

 गायक जसपाल पिंका के धार्मिक गीत ’’मूवी मईया दी बनानी है’’ का महूर्त मंदिर परिसर में किया

होशियारपुर=दलजीत अजनोहा


 विक्रमी संवत 2081 के पूर्व दिवस के शुभ अवसर पर  बहन विनोद कुमारी जी चेयरमैन मां भामेश्वरी देवी मंदिर ट्रस्ट भाम ने श्री ग्रेसा फिल्मज़ के गायक जसपाल पिंका के धार्मिक गीत ’’मूवी मईया दी बनानी है’’ का महूर्त मंदिर परिसर में किया।  इस अवसर पर गायक जसपाल पिंका, निर्देशक अशोक पुरी, कैमरामैन एम.सी.कैम. तथा राजेश पुरी ने नारियल तोड़ने की रस्म अदा की। इस अवसर पर निर्देशक अशोक पुरी ने बताया कि ’’मूवी मईया दी बनानी है’’ मां भामेश्वरी देवी को समर्पित एक धर्मिक गीत है, जिसे लवदीप सोनी ने लिखा, संगीत हरप्रीत अनाड़ी ने तथा मेक अप प्रिया कुमारी फगवाड़ा द्वारा किया गया है। इस धार्मिक गीत को माता के भगत गुरनाम तथा अमृत लाल के सहयोग से नवरात्रों में लोकअर्पण किया जायेगा। इस अवसर पर बहिन विनोद जी ने श्री ग्रेसा फिल्मज़ की समूह टीम को आर्शीवाद दिया और कहा की जो लोग मां भामेश्वरी की शरण में आते हैं मां उनका कल्याण करती है और वे जीवन में हर प्रकार की सफलता पाते हैं। इस अवसर पर विशेष तौर पर पहुंचे मेहमान अशोक खुराना ने क्लैप देकर शूटिंग की शुरुआत करवाई।

गायक जसपाल पिंका के धार्मिक गीत ’’मूवी मईया दी बनानी है’’ का महूर्त मंदिर परिसर में किया
  • Title : गायक जसपाल पिंका के धार्मिक गीत ’’मूवी मईया दी बनानी है’’ का महूर्त मंदिर परिसर में किया
  • Posted by :
  • Date : अप्रैल 09, 2024
  • Labels :
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Top