Contact for Advertising

Contact for Advertising

Latest News

बुधवार, 16 मार्च 2022

मुख्यमंत्री की नहीं 'राजा' की तरह भगवंत मान की हुई ताजपोशी: तरुण चुघ


मुख्यमंत्री की नहीं 'राजा' की तरह भगवंत मान की हुई ताजपोशी: तरुण चुघ  

प्रदेश के लोगों के गाड़े खून-पसीने की कमाई के करोड़ों ख़र्च कर दिए गए: तरुण चुग

चंडीगढ़,16 मार्च:

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने कहा है की प्रदेश में गठित आम आदमी पार्टी की सरकार के मुखिया भगवंत मान का शपथ समारोह  को प्रदेश के तीन करोड़ लोगों के मुख्यमंत्री का शपथ समारोह पंजाबियों को गुमराह करने वाला जुमला है।वास्तव में भगवंत मान ने राजा महाराजों की तरफ अपनी ताजपोशी का कार्यक्रम रखा हुआ था, जिसमें प्रदेश की जनता के गाड़े पसीने की कमाई के करोड़ों रुपये फूंक दिए गए। 150 एकड़ की फसल को बर्बाद कर दिया गया। भगवंत मान अब उन किसानो को मुआवजा देने की बात कर रहे है, लेकिन यह बताएं की 150 एकड़ की फसल कितने लोगों का पेट भरती। उसका मुआवजा कोण देगा।

तरुण चुग ने कहा कि पंजाब के लोगों को उम्मीद है कि पूरे मंत्रिमंडल को शपथ दिलाई जाएगी, लेकिन आप नेतृत्व ने भगवंत मान को सीएम के पद की शपथ समारोह का आयोजन किया। चुघ ने इस बात पर आपत्ति जताई कि आप के कई विधायक विधायक के रूप में शपथ लेने से पहले अस्पतालों और स्कूलों के कामकाज में बाधा डाल रहे हैं। आप को जो प्रचंड बहुमत मिला है, उसे राज्य में विघटनकारी भूमिका नहीं निभानी चाहिए। पंजाब एक संवेदनशील राज्य है।

तरुण चुग ने कहा की भगवंत मान को अब संवेदनशील राज्य के बारे में अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। उन्होंने कहा कि आप मुख्यमंत्री को राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर ध्यान देना चाहिए और पंजाब में बेअदबी की घटनाओं को रोकना चाहिए।


मुख्यमंत्री की नहीं 'राजा' की तरह भगवंत मान की हुई ताजपोशी: तरुण चुघ
  • Title : मुख्यमंत्री की नहीं 'राजा' की तरह भगवंत मान की हुई ताजपोशी: तरुण चुघ
  • Posted by :
  • Date : मार्च 16, 2022
  • Labels :
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Top