Contact for Advertising

Contact for Advertising

Latest News

मंगलवार, 9 अप्रैल 2024

भाजपा राष्ट्र को प्रथम स्थान पर रखकर कार्य कर रही है : डॉ. दिलबाग राय

 भाजपा राष्ट्र को प्रथम स्थान पर रखकर कार्य कर रही है : डॉ. दिलबाग राय
 



 होशियारपुर=दलजीत अजनोहा

 भाजपा राष्ट्र निर्माण के मिशन मे जुटी है और भाजपा राष्ट्र को प्रथम स्थान पर रखकर कार्य कर रही है। यह विचार भाजपा वरिष्ठ नेता व मैंबर नैशनल काउंसिल भाजपा डॉ. दिलबाग राय और हल्का चब्बेवाल के मंडल प्रधान मंगतराम मंगा ने व्यक्त किए। डॉ. दिलबाग राय ने कहा कि भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता हमारी ताकत है, जिसके बलबूते पर हम भाजपा को पूरे देश में 400 पार सीटों पर लेकर जाएगें। इस मौके मंडल प्रधान मंगतराम मंगा ने कहा कि संसद में दो सीटों से अपनी यात्रा की शुरुआत करने वाली भाजपा इस बार 400 पार करेगी। मंगतराम मंगा ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और हमें गर्व है कि हम उसके सदस्य है।आज पार्टी के सदस्यों का डिजीटलाइजेशन हो रहा है। आप देश के किसी भी कोने में रहे आपका पंजीयन अब आनलाइन हो गया है। हर रोज भाजपा की विचारधारा के कार्यकर्ताओं की संख्या में इजाफा हो रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रदेश में आम आदमी पार्टी के शासन में जंगल राज व्याप्त है। आज बीजेपी भारत की बड़ी और सबसे प्रभावशाली राजनीतिक पार्टी है। आज खुद पार्टी गर्व से दावा करती है कि सदस्यता के हिसाब से यह विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है।आखिर में उन्होंने यह कहा कि हमें भाजपा की केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी  नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना है।

भाजपा राष्ट्र को प्रथम स्थान पर रखकर कार्य कर रही है : डॉ. दिलबाग राय
  • Title : भाजपा राष्ट्र को प्रथम स्थान पर रखकर कार्य कर रही है : डॉ. दिलबाग राय
  • Posted by :
  • Date : अप्रैल 09, 2024
  • Labels :
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Top